How to

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है ? और कैसे आवेदन करे- जाने पूरी जानकारी?

परिचय:-

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना:- देश भर के लोगों को अपनी तरफ खिचने और उनके कार्य को बड़े स्तर पर पहुँचाने के लिए भारत और राज्य सरकार तरह-तरह की योजनाओ को चलाते है. इन्ही योजनाओ मे से के मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना ( Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana ) इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा साल 2025 तक एक लाख पच्चीस हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है. मगर कुछ लोगों की इसके बारे मे सम्पूर्ण जानकारी नहीं पता है. इसलिए आज के इस लेख मे हम आपको मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी बताने जा रहे है. जिसमे आपको यह योजना क्या है से लेकर आप कैसे आवेदन कर सकते है की प्रक्रिया को बताएंगे. जानने के लिए लेख मे अंत तक बने रहे.

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है ? ( What is Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana )

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का शुभारंभ किया गया है. इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य की 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी जाने:–

WhatsApp par ladki se kaise baat kare | 2024 मे अपनाएं ये तरीके?

Lakhpati Didi Yojana का संचालन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है. आपको बता दें कि इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन प्रदान किया जाएगा. ताकि महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू करके लखपति दीदी बनने का सपना साकार कर सकें. आइए अब लखपति दीदी योजना से होने वाले कुछ लाभों पर चर्चा करते है.

लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के लाभ एवं विशेषताएं

1:- Lakhpati Didi Yojana उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है.

2:- वर्ष 2025 तक इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के स्वयं सहायता समूह की 125000 से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

3:-लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रति वर्ष लाखो महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी.

4:- इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख का लोन दिया जाएगा जिस पर कोई व्याज नहीं लिया जायेगा.

5:- महिलाओं को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए लोन के साथ-साथ ट्रेनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन और उत्पादों की मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

6:- इस योजना से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी.

7:- लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों को देखकर राज्य की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी.

तो मित्रों यह इस योजना के कुछ लाभ और विशेषतायें थी, आइए अब इसे योजना मे कौन कौन आवेदन कर सकता है, उसके बारे मे जानते है.

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana पर एक नजर?

S. No.( Questions ) ( Answers )
1. योजना का नाममुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना ( Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana )
2.किसने शुरू कियामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी
3.लाभार्थीराज्य की स्वयं सहायता समूह ( SHG ) से जुडी महिलाएं
4.उद्देश्यराज्य की महिलाओं को लखपति बनाना
5.राज्यउत्तराखंड
6.शुरू की गयी4 नवंबर 2022 को
7.वर्तमान वर्ष2024
8.आवेदन प्रक्रियाजल्द शुरू की जाएगी
9.आधिकारिक वेबसाइटजल्द लांच होगी

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता ?

1:- Lakhpati Didi Yojana के लिए आवेदक महिला को उत्तराखंड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है.

2:- इस योजना के लिए केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ही पात्र है.

3:- लखपति योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा.

यदि आपके पास यह सभी कुछ है, तो इसके आवेदन करने हेतु आपको कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ेगी, आइए देखिए.

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

1:- आधार कार्ड

2:- निवास प्रमाण पत्र

3:- आय प्रमाण पत्र

4:- आयु प्रमाण पत्र

5:- बैंक खाता विवरण

6:- मोबाइल नंबर

7:- पासपोर्ट साइज फोटो

लखपति दीदी योजना मे आवेदन करने से पहले आपको इन सभी कागजातों को अपने पास रख लेना है. आइए अब आपको इसे Online Apply करने के प्रोसेस को बताते है.

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana online Apply ( लखपति दीदी योजना आवेदन कैसे करे? )

यदि आप Uttarakhand Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana online Apply करना चाहते है तो हम आपको बता दे की अभी सिर्फ इस योजना बोला गया है. अभी इस योजना के अप्लाइ करने को लेकर किसी भी तरह की साइट का निर्माण या लिंक नहीं बनाया गया है. जैसे ही इसके अप्लाइ करने के प्रोसेस को सरकार स्टार्ट करती है हम आपको जरूर से अपडेट करेंगे.

निष्कर्ष:-

आज के इस खास लेख मे हमने आपको लखपति दीदी योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के बारे मे बताया है. जिसमे हमने आपको लखपति दीदी योजना क्या है, कैसे आवेदन करे, इसके लाभ क्या है, के बारे मे चर्चा की है. आशा करते है आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी, तो आप हमे कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताए और आगे भी इसी तरह की जानकारी हासिल करने के लिए आते रहिएगा, धन्यवाद.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button